home page

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वीं जयंती पर भाजपा का चलेगा समरसता संकल्प अभियान

 | 
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वीं जयंती पर भाजपा का चलेगा समरसता संकल्प अभियान


अररिया,29 जुलाई(हि.स.)। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वीं जयंती पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा,जिसके तहत सालों भर भाजपा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जानकारी फारबिसगंज के पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता के आवास परवाहा में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा एवं पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता ने संयुक्त रूप से दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा से 20 फरवरी 2027 माघ पूर्णिमा तक पूरे देश में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं ग्राम स्तर पर समरसता संकल्प अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक थे। उनका बेगमपुरा का दर्शन ऐसे समाज की परिकल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव,अन्याय,शोषण या पीड़ा न हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प का मूल आधार भी गुरु रविदास महाराज के समरसता एवं समानता के विचार हैं।

पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता ने कहा कि गुरु रविदास महाराज ने सदियों पूर्व समाज को समानता, सामाजिक न्याय, आत्मसम्मान और मानवता का संदेश दिया था। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान और आत्मविश्वास प्रदान करने का कार्य किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रेणुगांव मंडल अध्यक्ष जिला कार्यवाह सच्चिदानंद मेहता, मनोज मेहता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य जयरानी यादव, हरिपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम पासवान, किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिलीप मेहता, जय प्रकाश यादव, विमल साह, सुबोध विश्वास सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर