भाजपा जिला कमेटी की बैठक में संगठनात्मक योजना पर मंथन, सुशील मोदी को दी श्रद्धांजलि
कटिहार, 13 मई (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय में भाजपा जिला कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्य योजना, समीक्षा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि मनाई गई।
बैठक का शुभारंभ वंदे मातरम के गायन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधायक विभाष चंद्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र भूषण ठाकुर, डॉ. एस एन पोद्दार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
23-24 मई को दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग
जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा 23 से 24 मई तक दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करेगी। इसमें जिले के सभी प्रशिक्षु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर, जिला स्तर, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर हर माह महत्वपूर्ण बैठकें बिंदुवार आयोजित की जाएंगी।
सुशील मोदी को किया नमन
बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की पुण्यतिथि पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी, कुशल नेतृत्व और संगठन के प्रति अडिग समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। बिहार के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, राघवेन्द्र सिंह, प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, प्रियंका सिंह, अभिषेक सिंह, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

