home page

पूर्व विधायक के जनसरोकार के कार्य और कार्यकर्ताओं प्रति उनके स्नेह को भूला नहीं जा सकता: संजय सरावगी

 | 
पूर्व विधायक के जनसरोकार के कार्य और कार्यकर्ताओं प्रति उनके स्नेह को भूला नहीं जा सकता: संजय सरावगी


पूर्व विधायक के जनसरोकार के कार्य और कार्यकर्ताओं प्रति उनके स्नेह को भूला नहीं जा सकता: संजय सरावगी


पूर्व विधायक के जनसरोकार के कार्य और कार्यकर्ताओं प्रति उनके स्नेह को भूला नहीं जा सकता: संजय सरावगी


पटना, 26 मार्च (हि.स.)। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी आज अरवल पहुंचे और वहां पूर्व विधायक स्वर्गीय चितरंजन कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

अरवल के मोथा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पूर्व विधायक के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और नमन कर उनके कार्यों को याद किया।

इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी उनके साथ थे। भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पूर्व विधायक चितरंजन कुमार को याद करते हुए कहा कि उनके जनसरोकार वाले कार्य और कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह को कभी भूला नहीं जा सकता है। उनके लिए कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता सर्वोपरि रही। ताउम्र उन्होंने जनसेवा का कार्य किये।

उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के लिए लगातार प्रयास किया। यह कार्य जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें महान बनाता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस दौरान दिवंगत चितरंजन कुमार की धर्मपत्नी कुमारी प्रियंका सहित उनके परिजनों से भी मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

इस मौके पर अरवल के विधायक मनोज कुमार, कुर्था के विधायक पप्पू वर्मा, परबत्ता के विधायक बाबूलाल शौर्य, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी सहित पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरे के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी अरवल जिले के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय नंद किशोर यादव के निधन उपरांत उनके अरवल स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत पूर्व जिला महामंत्री के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शोक संतप्त परिजनों से भी उन्होंने मुलाकात की और ढांढस बंधाया।

उन्होंने कहा कि दिवंगत नंद किशोर यादव के उत्कृष्ट योगदान और उनके सेवा भाव को सदैव याद रखा जाएगा।

इससे पहले पटना से अरवल जाने के दौरान अरवल के विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित स्थानीय जनता द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्नेह, विश्वास और समर्थन ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त