भाजपा ने सहरसा महापौर को मधेपुरा लोकसभा का प्रभारी बनाया
सहरसा, 12 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश द्वारा सहरसा नगर निगम की महापौर बैन प्रिया संजीव झा को “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम के निमित्त मधेपुरा लोकसभा का प्रभारी बनाया गया है। इस मनोनयन के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
पार्टी नेतृत्व ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी है। महापौर बैन प्रिया संजीव झा ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा, “नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकार, सम्मान और भागीदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करते हुए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता होगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं और यह कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
महापौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दें। ताकि समाज में सकारात्मक संदेश पहुंच सके।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

