भाजपा का 47वां स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
कटिहार, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने की, जिसमें खगड़िया के पूर्व सांसद अनिल यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल्यों को आत्मसात कर देश एवं समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, श्वेता राय मुख़र्जी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि पार्टी ने देशहित में जो कार्य किए हैं, वे सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

