home page

चोरी की तीन बाइक के साथ गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

 | 
चोरी की तीन बाइक के साथ गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार


अररिया 12 अगस्त(हि.स.)।

अररिया आरएस थाना पुलिस ने मंडल कारा के पास 5 अगस्त को हुई टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में मानिकपुर का रहने वाला एक नाबालिग बालक भी है।कार्रवाई आरएस थाना पुलिस की ओर से की गई।जानकारी बुधवार के शाम को सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ ने बताया कि 5 अगस्त को मंडल कारा गेट के पास से टीवीएस अपाची बाइक संख्या बीआर 38 एटी 3276 चोरी हुई थी जिसको लेकर आरएस थाना में कांड संख्या 188/26 दिनांक 10.08.2026 दर्ज किया गया था।पुलिस ने मामले में इससे पहले भी फुलकाहा थाना से चोरी की पांच बाइक के साथ गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था।इसी कड़ी में अग्रतर कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ दो अन्य चोरी की बाइक जब्त किया।

मामले में पुलिस ने गिरोह के सदस्य फुलकाहा थाना क्षेत्र के भोरहर वार्ड संख्या 11 निवासी 30 वर्षीय जयकृष्ण यादव पिता फौदार यादव,18 वर्षीय रोशन कुमार पिता सकलदेव यादव के साथ मानिकपुर के एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार किया।

छापेमारी टीम में आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार,एसआई त्रिपुरारी कुमार,डीआईयू की टीम के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर