home page

30 सेकंड में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

 | 
30 सेकंड में बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


भागलपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। जिले में बाइक चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। ताजा मामला जोगसर थाना क्षेत्र के उमा चरण बोस लेन का है। जहां घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई। बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार ने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और बाइक की रैकी करने लगा। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है।

फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक पहले आसपास का जायजा लेता है, फिर हैंडल लॉक तोड़कर महज 30 सेकंड के भीतर बाइक लेकर फरार हो जाता है। घटना के बाद पीड़ित ने रविवार को जोगसर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर