home page

मकेर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

 | 
मकेर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


सारण, 07 जुलाई (हि.स.)। मकेर छपरा- मुजफ्फरपुर एनएच पर मकेर थाना क्षेत्र के सरकारी अस्पताल मोड़ के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत। एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक मो. रेयाज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में उसके रिस्तेदार बच गए। मृतक मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के अतरार गाँव के गुलाम रसूल का पुत्र था।

जानकारी के मुताबिक, रेयाज मढ़ौरा से दवा लेकर बाइक द्वारा वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान मकेर बाईपास के समीप यह दुर्घटना हुआ और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मकेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने रेयाज को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुँची मकेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रक की तलाश में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार