बिहार के लाल ने बढ़ाया भारत का मान: मुख्यमंत्री
| Jul 10, 2026, 10:22 IST
पटना, 10 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 4×400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सेतु मिश्रा और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि सेतु मिश्रा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प एवं अदम्य साहस से बिहार समेत पूरे देश को गौरवान्वित किया है। आपकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश एवं बिहार भर के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद चौधरी

