home page

डॉ. रश्मि रेखा के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जताई शोक संवेदना

 | 

पटना, 29 मार्च (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने डॉ. रश्मि रेखा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन समाज और चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. रश्मि रेखा ने अपने सेवा काल में हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और वे अपने समर्पण एवं मानवीय संवेदना के लिए सदैव याद की जाएँगी।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रश्मि रेखा का आज मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में लगभग 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लंबे समय तक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहीं। सिविल सर्जन एवं डायरेक्टर के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने उल्लेखनीय सेवाएँ दीं और बाद में सेवानिवृत्त हुईं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

डॉ. रश्मि रेखा की अंत्येष्टि कल 30 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे पटना के दीघा घाट पर की जाएगी।

पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, प्रदेश कांग्रेस के , पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा , पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, पूर्ण विधायक नरेंद्र कुमार, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भी डॉ. रश्मि रेखा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त