home page

सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे हाेने पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को किया संबोधित

 | 
सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे हाेने पर मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों को किया संबोधित


बेतिया, 25 जुलाई (हि.स.)। बिहार की सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। इस दौरान सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

प्रमुख कृष्णदेव चौधरी व उप प्रमुख अपसर हुसैन ने बताया कि विडियो कंफ्रेसिग के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने शुरुआती 100 दिनों में विकास, सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क, रोजगार तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं और आगामी विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बिडियो गिरधारी लाल, कृषी पदाधिकारी नेहा राज जदयू अध्यक्ष अरुण कुशवाहा, मुखिया राजेन्द्र सिंह, अफरोज नय्यर,राजहरन कुमार, राजेश पाण्डेय, राधेश्याम चौधरी, कैलाश मुखिया, यादों लाल बैठा,नत्थु यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक