home page

पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत रत्न सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

 | 
पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत रत्न सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी


अररिया 16 अगस्त(हि.स.)। अटलजी एक व्यक्ति नही बल्कि,एक विचार है,जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर एक सुदृढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया।

उक्त बातें भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू एवं भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने शक्ति केंद्र संख्या 7 पर आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 8वीं पुण्यतिथि समारोह के दौरान कही।

भाजपा नेताओं ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने विचारधारा-सिद्धांतों व आदर्श पर आधारित अपनी राजनीति व राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत कर देश को सामरिक व आर्थिक रूप से मजबूत किया। उनके नेतृत्व में देश ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध मे दुश्मनों को करारा जवाब देकर जन-जन के प्रिय हो गए।

वही पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह प्रदीप कनौजिया,भाजपा नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार,शिवराम शर्मा,नगर मंत्री विपिन जायसवाल , आईटी सेल संयोजक शुभम राय, शक्ति केंद्र प्रमुख अमल ओझा,बूथ अध्यक्ष राजेश्वर साह गोलु सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भाजपा के पितृ पुरुष थे,जो युगों-युगों तक पार्टी कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक और प्रेरणास्रोत बने रहेंगें। जब भी राजनीतिक शुचिता सिद्धांतो के प्रति अडिगता की बात होगी,अटलजी को सदैव याद किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर