home page

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की मनी पुण्यतिथि

 | 
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की मनी पुण्यतिथि


सुपौल, 21 मई (हि.स.)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 35 वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में पूर्व जिला अध्यक्ष राज नारायण प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में मनायी गयी।

इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व अध्यक्ष गुप्ता ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा स्वर्गीय गांधी के बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता है अच्छे कार्य करने वाले कभी मरते नहीं वह अमर हो जाते हैं दूर संचार क्रांति पंचायती राज व्यवस्था देश के युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार करने का अधिकार देश में नवोदय विद्यालय की स्थापना आदि स्वर्गीय गांधी ने दी!

मौके पर सुभाष सिंह, अमित झा, प्रेम नाथ झा, अभय तिवारी, लक्ष्मण झा सगीर आलम मोहम्मद सैफ अली मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद तनवीर, मोहम्मद बदरुद्दीन, सुरेंद्र पांडेय, रघुवंश सिंह ,ओमप्रकाश कामत, नरेश मिश्रा ,सुरेश चौपाल ,पंकज कुमार, संजीव कुमार सिंह,अभय तिवारी लक्ष्मण कुमार सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र