home page

(अपडेट) डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार

 | 
(अपडेट) डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार


बेतिया, 16 जून (हि.स.)। पश्चिमी चंपारण जिला में ढ़ाई धूर जमीन की जमाबंदी कायम करने के लिए बेतिया सदर अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर को मंगलवार को 15 हजार रुपये घूस लेते हुए निगरानी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा लिया।

टीम ने डाटा इंट्री ऑपरेटर को अपने साथ ले गई। डाटा इंट्री ऑपरेटर चनपटिया थाना के वार्ड 14 के पकड़िहार निवासी राजकुमार मिश्रा है।पीड़ित मुफस्सिल थाना के बरवत पसराईन वार्ड 37 निवासी बालेश्वर महतो ने बताया की राजेश कुमार से ढाई धुर जमीन खरीदी थी।

खरीदी जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद जमाबंदी क़ायम कराने के लिए अंचल कार्यालय गया।उसने डाटा इंट्री ऑपरेटर से जमांबंदी क़ायम करने के बारे मे बात की।

जमांबंदी कायम कराने के लिए दो महीने से कार्यालय का चक्कर लगा रहा था।बराबर सिर्फ आश्वाशन मिलता था।उसके बाद उसने डाटा इंट्री ऑपरेटर से फिर बात की तो जमाबंदी क़ायम करने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की।उसने बोला की 15 हजार देने मे सक्षम नही है।उसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग मे की।निगरानी विभाग ने शिकायत कर्ता पर संज्ञान लेते हुए शिकायत की सत्यापन की जांच कराई।गिरफ्तार राज कुमार को अपने साथ सर्किट हॉउस ले गई।

सर्किट हॉउस मे निगरानी टीम का नेतृृत्व कर रहे डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया की शिकायत कर्ता के शिकायत की जांच अधिकारी राहुल कुमार द्वारा कराई गई।जिसमे आरोपों को सही पाया गया।उसके बाद निगरानी की टीम के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया गया।पीड़ित के द्वारा मंगलवार को लगभग बारह बजे सदर अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर को कार्यालय मे 15 हजार रुपए जमाबंदी क़ायम करने के लिए रिश्वत दिया गया।निगरानी की टीमं के द्वारा 15 हजार रुपए घुस लेते रंगे हाथ धर दबोचा गया।

गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम ने वरीय उप समार्हता सह प्रभारी अंचलाधिकारी नगमा तबस्सुम के कार्यालय मे पहुंची।टीम के द्वारा कुछ मामलो मे जानकारी हासिल कर आवश्यक दास्तवेजो की भी पड़ताल की गई।उसके बाद निगरानी की टीम ने गिरफ्तार डाटा इंट्री ऑपरेटर को अभिरक्षा मे लेकर चली गई।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक