दरभंगा , बेनीपुर न्यायालय परिसर में होली मिलन समारोह, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दी शुभकामनाएं
दरभंगा , 26 फ़रवरी (हि.स.)। बेनीपुर में बार एसोसिएशन बेनीपुर के अध्यक्ष रामचन्द्र यादव की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर में गुरुवार काे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मिश्र ने भी उपस्थित अधिवक्ताओं को अपने हाथों से अबीर लगाकर तथा जलेबी खिलाकर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का पर्व आपसी वैमनस्यता को भुलाकर भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जाना चाहिए।
समारोह में पूर्व महासचिव सुशील कुमार चौधरी एवं कृष्ण कुमार झा, अधिवक्ता बैजू कुमार झा, उमेश झा, रविन्द्र कुमार चौधरी, रौशन मिश्र, सुमन कुमार साहू, गजनफर अली खान, संजीत कुमार, नटवर झा सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा स्टेनो मोहम्मद चांद तथा पेशकार राजेश कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद थे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

