home page

टीबी मुक्त अभियान के तहत एसएसबी ने बच्चों के साथ लोगों को किया जागरूक

 | 
टीबी मुक्त अभियान के तहत एसएसबी ने बच्चों के साथ लोगों को किया जागरूक


पूर्वी चंपारण,28 अप्रैल (हि.स.)। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में तैनात सशस्त्र सीमा बल 71वीं वाहिनी बेलदरवा कैम्प ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान जन जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन कर टीबी के प्रारंभिक पहचान की स्क्रीनिंग की गई, स्वास्थ्य विभाग से पहुंचे चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर फिरोज आलम ने टीबी के दस प्रमुख लक्षणों को बताया, वहीं मौजूद सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर पप्पू कुमार राय ने दस पहचान जांच, उपचार, पोषण सहायता, टीबी निवारक उपचार के बारे में लोगो को जानकारी दी।

बेलदरवा के स्कूली बच्चों को टीबी से बचाव, उपचार की सुझाव दी गई, जागरूकता रैली में कैम्प के जवान कुलदीप कश्यप ने अपने सम्बोधन में टीबी को समूल रुप से खत्म करने की बात की, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करने की अपील करते हुए जवानों व छात्र छात्राओं के साथ शपथ ली,इस दौरान डाक्टर हैदर, कमरे आलम, रिंकी कुमारी,एस एस बी के ज्ञान सिंह, कार्मिक अशोक कुमार यादव, सोमनाथ बर्मा अजित कुमार,परमा राम,शमीम अहमद, सहित अन्य लोग उपस्थित थे,

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार