home page

बेतिया के सुभम की बथना नदी में डुबने से मौत

 | 
बेतिया के सुभम की बथना नदी में डुबने से मौत


बेतिया, 03 अगस्त (हि.स.)। नौतन प्रखंड के शिवराजपुर पंचायत के वार्ड नंबर 3 के झुनझुन दुबे का 14 वर्षीय किशोर शुभम कुमार की मौत बथना घाट पर डुबने से हो गई है।

घटना की सुचना पर परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच कर शव की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि तेज बहाव के कारण शव नहीं मिल पाया है।इसकी सुचना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को दे दी गई है।

मृतक के पिता झुनझुन दुबे ने बताया कि उनका लड़का घर से जल भरने दस लड़कों के साथ बथना घाट पर आया था। जहां जल भरने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डुब गया और उसकी मौत हो गई।घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू कर दी है।

घटना के बाद परिजन सहित पुरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणो ने एसडीआरएफ की टीम की मांग की है।बता दे कि मृतक तीन बहनों का एकलौता भाई था।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक