home page

बेतिया मे लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

 | 
बेतिया मे लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस


बेतिया, 25 मई (हि.स.)। बेतिया पुलिस जिला के जगदिशपुर थाना क्षेत्र के कठैया विशुनपुरा वार्ड संख्या तीन में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर में बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोर घर से लाखों रुपये मूल्य के गहने, नगदी एवं अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित जोखु साह ने जगदिशपुर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन देकर बताया कि घर के सभी सदस्य मोतिहारी में आयोजित एक सालगिरह समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब परिवार वापस लौटा तो घर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए।

घर में रखी अलमारी और ट्रंक का ताला टूटा हुआ था तथा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने तथा लगभग 10 लाख रुपये नगद समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है। वहीं पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है

जगदिशपुर थानाध्यक्ष निशी कुमारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की पहचान में जुटी हुई है

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक