प्रशांत किशाेर लगातार बढ़त पर बाेले प्रेम कुमार - अंतिम नतीजा ही होगा निर्णायक
पटना, 03 अगस्त (हि.स.)। बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशाेर लगातार आगे चल रहे है। मतगणना के 20वे चरण में भी वे 11,621 वाेट से आगे चल रहे है,जबकि दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के उम्मीदवार नीरज सिन्हा है।
इस बीच बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। साेमवारकाेगया शहर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि चुनावी रुझान लगातार बदलते रहते हैं और कई बार शुरुआती बढ़त अंतिम नतीजों में बदल जाती है तो कई बार तस्वीर पूरी तरह उलट भी जाती है। इसलिए अंतिम घोषणा से पहले किसी की जीत या हार तय मानना सही नहीं होगा
उन्होंने कहा कि अभी मतगणना पूरी नहीं हुई है, इसलिए किसी भी तरह का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी। लोकतंत्र में अंतिम और आधिकारिक परिणाम का इंतजार करना ही उचित है।
उल्लेखनीय है कि बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के दौरान जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बनी इस सीट पर हर राउंड के साथ मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है।फिलहाल पूरे बिहार की निगाहें बांकीपुर के अंतिम नतीजे पर टिकी हुई हैं, जो राज्य की राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

