home page

नहर पथ पर वाहन और दुकान लगाने और पुराना जर्जर छोटा पुल से यातायात हो रहा प्रभावित

 | 
नहर पथ पर वाहन और दुकान लगाने और पुराना जर्जर छोटा पुल से यातायात हो रहा प्रभावित


सुपौल, 07 मई (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज नप क्षेत्र के डपरखा कोशी कॉलोनी एनएच 327 मुख्य सड़क पर स्थित मुरलीगंज शाखा चौक के नहर पुल पर वाहन खड़ा करने और दुकान लगाने से अतिक्रमण बढ़ गया है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

इस नहर पुल से होकर मिरजावा - लहरनियां - मचहा और उसके दोनों ओर यात्रियों का परिचालन प्रतिदिन होता है। नहर जर्जर पुल संकरा होने और वाहनों का परिजचालन ज्यादा होने से अक्सर जाम लग जाता है, जिससे लोगों को गंतव्य स्थानों तक पहुंचने में काफी दिक्कत होती है।

लग्न के इस मौसम में उक्त पथ पर वाहनों का परिचालन बढ़ गया है। इस कारण रोड जाम की समस्या बढ़ गई है। ऐसे में शादी समारोह में शामिल होनेवाले लोग विलंब से गंतव्य स्थानों पर पहुंच रहे हैं। कभी-कभी तो इस जाम में दूल्हे की भी गाड़ियां फंस जाती हैं। यात्री अमन कुमार और रितिक सिंह ने बताया कि पथ निर्माण विभाग द्वारा मुख्य सड़क में बनाया गया पुल काफी पुराना औरा संकरा है।

उपर से इस पथ में दुकान लगाने और वाहनों के खड़ा करने से रास्ता और पतला हो गया है। कभी-कभी तो बसों के पुल पर जाम में फंसने से जरूरी कई काम से निकले लोग विलंब हो जाते हैं। राजेश सिंह ने बताया कि स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे नहर पुल पर अक्सर जाम लग जा रहा है।

इतना ही नही गंभीर मरीज को अस्पताल पहुंचाने में होती है परेशानी ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने के लिए जब किसी गंभीर मरीज को लाया जाता है और वह जाम में फंस जाता है, तब उसकी परेशानी बढ़ जाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र