home page

बाबा गणिनाथ गोविन्दजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनी, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

 | 
बाबा गणिनाथ गोविन्दजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनी, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा


अररिया 26 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज के श्री मारवाड़ी अतिथि सदन में शनिवार को श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविन्दजी महाराज मंदिर निर्माण एवं कानू हलवाई भवन निर्माण समिति की ओर से कानू और हलवाई समाज के कुल देवता एवं भगवान शिव के अवतार बाबा गणिनाथ गोविन्दजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

जयंती समारोह में सैकड़ों की संख्या में कानू हलवाई समाज के लोगों ने भाग लिया।बाबा गणिनाथ गोविन्दजी महाराज की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन हुआ।

जिसके उपरांत प्रसाद वितरण और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।जिसमें दूसरे जाति के लोगों ने भी हिस्सा लेते हुए भगवान बाबा गणिनाथ गोविन्दजी महाराज की पूजा के साथ सामूहिक भोज में भाग लिया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में सामाजिक उत्थान और समाजिक और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।जिसमें मुख्य रूप से बाबा गणिनाथ गोविन्दजी महाराज के मंदिर निर्माण के साथ भवन निर्माण को लेकर चर्चा की गई।

मौजूद वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक उत्थान में हमेशा से कानू हलवाई समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है,लेकिन एकजुटता के अभाव में राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी में हमेशा से समाज को हाशिए पर रखने का काम किया गया है, जो अब बर्दाश्त नहीं है।कानू हलवाई समाज एकजुटता के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागृत करने का काम करेगी।

मौके पर समाज के अध्यक्ष मुरली प्रसाद साह, भोला प्रसाद साह, गोपाल साह, छोटन बाबू, बबलू साह,प्रशांत प्रवीण उर्फ होली, कन्हैया गुप्ता, धनेश्वर साह, सोनू कुमार, गोपी साह, अनिल कुमार गुप्ता, शक्ति माधव, अमरेंद्र नारायण, राजेश साह, दीपक साह, अरुण साह, गौरव राठौर, अनिल प्रसाद साह, रामजी प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर