home page

चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक को जयंती पर मानव श्रृंखला बनाकर दी गयी श्रद्धांजलि

 | 
चंद्रशेखर आजाद और बाल गंगाधर तिलक को जयंती पर मानव श्रृंखला बनाकर दी गयी श्रद्धांजलि


अररिया 23 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुण्ड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में गुरुवार को अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती मनाई गई।मौके पर दोनों महान विभूतियों को स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने दोनों विभूतियों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी में उनके योगदान की जानकारी छात्रों को दी।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान अध्यापक कुमार राजीव रंजन ने भारत माता के अमर सपूतों पथ पर आगे बढ़ते जाना,पर्वत नदियों और समंदर हंस कर सभी पार कर जाना काव्य पाठ कर बच्चों को आत्मविभोर कर दिया।

मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा दोनों देशों के सपूतों के लिए गगनभेदी नारे लगाए और चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर