home page

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल ने लगाया आयुष्मान भारत कार्ड शिविर, 40 लोगों को मिला लाभ

 | 
लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल ने लगाया आयुष्मान भारत कार्ड शिविर, 40 लोगों को मिला लाभ


भागलपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। स्थानीय इंटेलीजेंशिया किड्स प्ले स्कूल में आज लायंस क्लब ऑफ़ भागलपुर रॉयल द्वारा रविवार को एक आयुष्मान भारत कार्ड शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों, विशेषकर बुजुर्गों को सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना था। शिविर के दौरान सुदूर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए 40 लोगों ने अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाया। कार्ड बनने के बाद बुजुर्गों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।

दूर-दराज के इलाकों से पहुंचे वृद्धजनों ने संस्था के इस जनहितैषी कार्य की सराहना की और लायंस क्लब को बधाई दी। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल की अध्यक्ष शिखा सिंहानिया ने कहा कि कार्ड बन जाने के बाद बुजुर्गों के चेहरे पर जो खुशी और सुकून का भाव देखने को मिला है, वही हमारी संस्था रॉयल लायंस के प्रयासों का असली पारिश्रमिक है।

उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी आम लोगों की मदद के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन लगातार किया जाता रहेगा। वहीं, संयोजक प्रीतम कुमार ने शिविर के सफल संचालन और प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में आयुष्मान भारत की जिला कार्यक्रम समन्वयक पूजा भारती और जिला समन्वयक कन्हैया कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय योगदान दिया।

उनकी टीम के सदस्य मोहम्मद शाहबाज़ आलम, गुंजन कुमार सिंह, बिट्टू कुमार और सौरव कुमार ने शिविर में आए लोगों का कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया। इस सेवा कार्य के दौरान लायंस क्लब के पूर्व ज़िलापाल अनुपम सिंहानिया, रितेश सहेला, अभिषेक बाजोरिया, राजेश कुमार जैन, विनोद कुमार साह, विशाल बाजोरिया, अमन शर्मा, ब्रजेश अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य और समाजसेवी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर