उत्कृष्ट कार्य के लिए लाइफ सेवियर फाउंडेशन को अयोध्या में मिला सम्मान
अररिया 13 सितम्बर(हि.स.)। अररिया जिला सहित बिहार के अन्य जिलों में रक्तदान, कन्यादान,वस्त्रदान ,वृक्षारोपण से लेकर गरीब लाचार बेबस लोगों को आर्थिक सहायता देने के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था लाइफ़ सेवियर फाउंडेशन को अयोध्या में रामकृष्ण सेवा संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया।
लाईफ सेवियर फाउंडेशन को सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिये श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की धरतीपर रामकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा सेवा के क्षेत्र में सर्वोत्तम सम्मान से सम्मानित किया गया।
वहीं संस्था के अभिभावक रजत रंजन,विजय प्रकाश,डॉ अजय कुमार सिंह, सचिव आदित्य भगत ने कहा कि संस्था अररिया ही नहीं बिहार तथा बिहार से बाहर राज्यों में भी सेवा दे रही है।संस्था को राम जन्मभूमि पर मिले इस सम्मान से सभी सनातन प्रेमी में काफी उत्साह देखी जा रही है।समस्त सनातन तथा समाजसेवियों ने संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं वर्तमान विधायक मनोज विश्वास,पूर्व विधायक मंचन केशरी, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, प्रमुख ओमप्रकाश पासवान, मुखिया दिलीप पासवान, मिन्टु साह, सुमन साह, राजा सरकार, राजा दास, राहुल यादव, सुजीत सिंह, सौरव दास, रितेश राणा, पवन गुप्ता, आदित्य सिंह, अविनाश कन्नोजिया, सुजित झा, दीपक ठाकुर, आदेश ठाकुर आदि ने संस्था को मिले सम्मान के लिए बधाई दी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

