home page

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित

 | 
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित


भागलपुर, 03 मई (हि.स.)। भागलपुर में आईएसओपीएआरबी चैप्टर की ओर से रविवार को एक निजी होटल में साइंटिफिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल कोनर, डॉ. मंजू गीता मिश्रा, डॉ. अनुपमा सिन्हा, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी और डॉ. प्रतिभा सिंह समेत शहर के कई चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हीरालाल कोनर ने कहा कि आईएसओपीएआरबी की शुरुआत बिहार के पटना से हुई थी और आज यह संस्था देश के 27 जिलों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वहीं डॉ. प्रतिभा सिंह ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को गर्भावस्था के शुरुआती दिनों से ही डॉक्टर की निगरानी में रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि आईएसओपीएआरबी के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर शहर के कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे, जहां मातृ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर