home page

स्कूली बच्चों को पेयजल और स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

 | 
स्कूली बच्चों को पेयजल और स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक


अररिया 08 अगस्त(हि.स.)।

फारबिसगंज के तिरसकुंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार के तहत स्कूली बच्चों को पेयजल के साथ स्वच्छता को लेकर जागरूक किया गया।

पेयजल की अशुद्धता से होने वाले खतरे एवं इसके उपाय पर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में दूषित पेयजल से होने वाले बीमारियों की जानकारी दी गई। दूषित जल से होने वाली दस्त, डायरिया और अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साथ पानी की शुद्धता के लिए किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई।

बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने का तरीका सिखाया गया। बच्चों को प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार मंडल, संजीत कुमार निगम एवं पूर्व प्रधानाध्यापक कुमार राजीव रंजन, अध्यक्ष प्रतिनिधि शैला सोरेन ने भी बच्चों को पेयजल और स्वच्छता को लेकर जागरूक किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर