home page

नरपतगंज में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

 | 
नरपतगंज में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम


अररिया 28 अक्टूबर(हि.स.)।

नरपतगंज के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में बुधवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल एडवोकेट राहुल रंजन ने की। इस अवसर पर पैरा लीगल वॉलंटियर विनय कुमार ठाकुर तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, शोषण एवं उत्पीड़न से बचाव तथा जरूरत पड़ने पर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी देना था।

पैनल एडवोकेट राहुल रंजन ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी शिक्षा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। राहुल रंजन ने बच्चों को समझाया कि किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न या बाल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में चुप रहने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। बच्चों को यह भी बताया गया कि संकट की स्थिति में वे उचित सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई। उपस्थित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चों को ऐसा वातावरण मिलना चाहिए, जहां वे बिना किसी भय के शिक्षा प्राप्त कर सकें, अपने विचार व्यक्त कर सकें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ सकें।

इस इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अकरमुद्दीन , शिक्षक सोनी कुमारी, आँचल कुमारी, राकेश कुमार ठाकुर, अमित कुमार राम, सौरभ साहू,राज कुमार यादव, मालती कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी, निधि कुमारी, पुष्पा कुमारी, पूजा कुमारी, मंजू कुमारी, रितिका कुमारी, प्रिया कुमारी, काजल कुमारी, सहित दर्जनों की संख्या में विद्यालय की छात्रा कार्यक्रम में मौजूद थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर