home page

थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 | 
थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


भागलपुर, 08 मई (हि.स.)। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भागलपुर के पीडियाट्रिक (बाल रोग) विभाग में शुक्रवार को एक विशेष सेमिनार और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेदांता अस्पताल (पटना) के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने थैलेसीमिया की रोकथाम और उपचार पर अपने विचार साझा किए।

मेदांता से आए डॉ. अमित कुमार (हेमटो-ऑन्कोलॉजिस्ट) और डॉक्टर सी. एच. निशांत कुमार, अक्षय कुमार, नंदनी कुमारी अन्य विशेषज्ञ के साथ पीडियाट्रिक विभाग के डॉ अंकुर प्रियदर्शी, डॉ राकेश कुमार, डॉ अनिल कुमार एवं वरिष्ठ डॉक्टरों ने भाग लिया। सेमिनार के मुख्य बिंदु छिपे हुए मामलों को ढूँढना और अनछुए मरीजों का समर्थन करने पर जोर दिया गया। इस दौरान शादी से पहले या फैमिली प्लानिंग से पहले सीबीसी और एचपीएलसी टेस्ट कराने की सलाह दी गई, ताकि थैलेसीमिया माइनर का पता लगाकर थैलेसीमिया मेजर बच्चों के जन्म को रोका जा सके।

मरीजों में नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन और आयरन क्लेशन थेरेपी के महत्व पर चर्चा की गई। बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसे आधुनिक उपचार विकल्पों पर भी बात हुई, जिससे इस लाइलाज कही जाने वाली बीमारी का इलाज संभव हो सके। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता और मरीजों के बीच थैलेसीमिया को लेकर जागरूकता बढ़ाना और सही उपचार तक पहुँच सुनिश्चित करना था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर