home page

इंडिया नेटबुक्स साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार डॉ.अनुज प्रभात

 | 
इंडिया नेटबुक्स साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित हुए साहित्यकार डॉ.अनुज प्रभात


अररिया 19 मार्च(हि.स.)। बीपीए फाउंडेशन व इंडिया नेटबुक्स की ओर से दिल्ली के होटल क्राउन प्लाजा फाइव स्टार होटल में आयोजित साहित्यकार सम्मान समारोह में हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ अनुज प्रभात को साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।डॉ अनुज प्रभात को उनकी पुस्तक समय की रेत पर, समय के क्षितिज पर एवं अपने समय के साक्ष्य आदि आलेख संग्रह के लिए समेकित रूप से प्रख्यात कथाकार हरिसुमन विष्ट, प्रख्यात व्यंग्यकार राजेश कुमार एवं इंडिया नेटबुक्स की संस्थापिका डॉ मनोरमा द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान के तहत इन्हें स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र,शॉल श्रीफल भेंट किया गया।आयोजन के संयोजक डॉ संजीव कुमार थे।

मौके पर प्रख्यात कथाकार ममता कालिया, व्यंग्य यात्रा के संपादक प्रेम जनमेजय, प्रख्यात गीतकार बुद्धिनाथ मिश्र, मशहूर लेखक सुरेन्द्र मोहन पाठक, त्रिलोक दीप, गीरीश पंकज और प्रताप सहगल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध व्यंग्यकार लालित्य ललित, रणविजय राव एवं पूनम भाटिया ने किया।

डॉ अनुज प्रभात की इस उपलब्धि पर स्थानीय विधायक मनोज विश्वास, भूतपूर्व विधायक विद्यासागर केशरी, नगर परिषद अध्यक्ष वीणा देवी, उपाध्यक्ष नूतन भारती, पार्षद बुलबुल यादव, पार्षद मनोज सिंह, डॉ अजय कुमार, सुमन कुमार सिंह,अरुण सिंह, रमेश सिंह,सुधीर सिंह मोतीलाल शर्मा, अजातशत्रु अग्रवाल, शाहजहां शाद,वाहिद अंसारी साहित्यकार मांगन मिश्र, हेमंत यादव, विनोद तिवारी,राहुल कुमार ठाकुर, हर्ष नारायण दास,राजकुमार लड्ढा आदि बुद्धिजीवियों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर