home page

अफवाहों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप, पूर्व मुखिया सुनील मंडल गिरफ्तार

 | 
अफवाहों से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप, पूर्व मुखिया सुनील मंडल गिरफ्तार


अररिया 25 अक्टूबर(हि.स.)। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और कारोबार को नुकसान पहुंचाने के आरोप में सिमराहा पुलिस ने औराही के पूर्व मुखिया सुनील मंडल को गिरफ्तार किया है।

सिमराहा थाना कांड संख्या 331/26 के नामजद आरोपी सुनील मंडल, पिता पुण्यानंद मंडल, वार्ड संख्या 10 निवासी को बीती रात पूर्णिया से लौटने के क्रम में अररिया से पकड़ा गया।

मामले में मेसर्स अल समीर एक्सपोर्ट्स प्रा. लि., मेसर्स मरहबा फ्रोजन फूड्स और मेसर्स जकरिया एग्रो प्रा. लि. की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तीनों इकाइयां सिमराहा थाना क्षेत्र के गोगी पोठिया गांव में स्थित हैं।

शिकायत के अनुसार, इन फैक्ट्री के संबंध में सोशल मीडिया और आसपास के इलाकों में भ्रामक प्रचार किया जा रहा था। आरोप है कि परिसर में पशुओं के अवैध वध और अन्य गतिविधियों को लेकर अफवाहें फैलाकर लोगों के बीच भ्रम पैदा किया गया।

शिकायतकर्ताओं ने इसे सामाजिक और साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के साथ-साथ वैध कारोबार तथा मानव जीवन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बताया है।

ऐसे मामलों में अफवाहों के बजाय तथ्यों पर भरोसा करना और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचना जरूरी है। इससे समाज में आपसी विश्वास और शांति बनाए रखने में मदद मिलती है।

गिरफ्तार सुनील मंडल पूर्व में औराही पंचायत के मुखिया रह चुके हैं। वर्तमान में औराही पश्चिम के पैक्स अध्यक्ष है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर