home page

चोरी के बाइक व शराब सहित एक शराब कारोबारी गिरफ्तार

 | 
चोरी के बाइक व शराब सहित एक शराब कारोबारी गिरफ्तार


पूर्वी चंपारण,02 मार्च (हि.स.)।जिले के आदापुर थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक व नेपाली शराब की खेप के साथ एक शराब कारोबारी पकड़ा गया। आदापुर थानाध्यक्ष पप्पु पासवान ने बताया कि को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में नेपाली कस्तुरी शराब की खेप लाया जाने वाला है।

सूचना के आलोक में त्वतरित कारवाई करते हुए जवानों व चौकीदारों के मदद से घेराबंदी कर उक्त शराब कारोबारी को बखरी झिटकैया गांव में पकड़ा गया। जिसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, पकड़े गए शराब कारोबारी की पहचान तिनकोनी गांव निवासी माधो सिंह के पुत्र शैलेश कुमार के रूप में हुई है। कारोबारी ने पूछताछ में बताया कि उसकी योजना नेपाल से शराब लाकर होली में खपाने की थी।

पकड़ा गया चोरी की बाइक को लेकर दरपा थाना में काण्ड संख्या 33/2026 दर्ज कराई गई है। पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार