home page

देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार

 | 
देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार


भागलपुर, 23 फ़रवरी (हि.स.)। एसएसपी प्रमोद कुमार ने सोमवार को बताया कि महाशिवरात्री पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाले 01 अपराधकर्मी को 01 देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी और छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम भागलपुर पुलिस को हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ। इस संबध में नाथनगर थाना म सुसगंत धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। वायरल वीडियो के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर-02 के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। उक्त गठित टीम द्वारा वायरल विडियों के सत्यापन एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा था। जहाँ छापामारी के कम में भोला मंडल उर्फ प्रियांशु पिता संजय मंडल उर्फ साहब मंडल साकिन बैरिया थाना नाथनगर जिला भागलपुर को 01 देसी कट्टा के साथ उसके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपाधीक्षक नगर-02 के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल थानाध्यक्ष राजीव रंजन नाथनगर थाना, पुलिस अवसर निरीक्षक प्रभात कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस जवान शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर