home page

चार देशी कट्टा,कारतूस,खोखा के साथ बम बनाने का समान बरामद,एक गिरफ्तार

 | 
चार देशी कट्टा,कारतूस,खोखा के साथ बम बनाने का समान बरामद,एक गिरफ्तार


अररिया 01 सितंबर(हि.स.)। अररिया जिला पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर वार्ड संख्या चार स्थित एक घर में छापेमारी कर चार देशी कट्टा,तीन जिंदा कारतूस,दो खाली खोखा,तीन सौ ग्राम बारूद,शीशा का टुकड़ा,रेती,सुतरी, पिलाश,लोहे का पाइप सहित बम बनाने का समान बरामद किया।मामले में पुलिस ने छापेमारी के दौरान भाग रहे खुर्शीद को खदेड़कर पकड़ा।जानकारी एसपी जितेन्द्र कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि हरिपुर वार्ड संख्या 4 में मुर्शीद और खुर्शीद दोनों भाई के द्वारा बम बनाया जा रहा है।एसटीएफ के सहयोग से अररिया जिला पुलिस की टीम ने हरिपुर वार्ड संख्या चार स्थित मिट्टी के मकान और एस्बेस्टस वाले छत घर में छापेमारी की।जिसमें चार देशी कट्टा,दो खोखा,तीन जिंदा कारतूस,तीन सौ ग्राम बारूद के साथ बम बनाने वाला समान बरामद किया गया। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान पीछे से एक व्यक्ति भाग रहा था,जिसे पुलिस के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया,जिन्होंने अपना नाम खुर्शीद बताया।

एसपी ने बताया कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य लोग भागने में कामयाब रहे।जिसकी जानकारी पुलिस के द्वारा ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।गिरफ्तार अपराधी के आपराधिक आंकड़ों को भी खंगालने का काम किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर