नालंदा जिले में रिश्वत लेते आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका गिरफ्तार
नालंदा, 07 मई (हि.स.)।
जिले के नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत वार्ड संख्या 28 की आंगनबाड़ी केंद्र में आज गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका से 3200 रूपए रिश्वत लेते निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ पर्यवेक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई उपाधीक्षक शशीरंजन की देख देख में की गई है। डीएसपी ने बताया की आंगनबाड़ी सेविका बेवी कुमारी निगरानी विभाग से शिकायत किया था कि पंजी संधारण में पर्यवेक्षिका के द्वारा 45हजार रूपये अबैध राशि की मांग की जा रही है साथ ही पोषाहार उठाव में प्रति माह 3200 रूपये की मांग की जाती है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए निगरानी की टीम ने पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी को रूपए लेते उनके आवास से गिरफ्तार कर एक प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को अपने साथ पटना मुख्य कार्यालय ले गयी हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

