home page

8040 पीस कोडिन युक्त सिरप तथा 21,000 टेन टैबलेट के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

 | 
8040 पीस कोडिन युक्त सिरप तथा 21,000 टेन टैबलेट के साथ एक अपराधी गिरफ्तार


भागलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। जिले के इशाकचक थानान्तर्गत 8040 पीस कोडिन युक्त सिरप तथा 21,000 टेन टैबलेट के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी शुक्रवार को सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

सिटी एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी के लिए सघन गश्ती एवं चोरी और छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुआ कि इशाकचक थाना अंतर्गत इस्लामनगर स्थित दीलकश रमीज के अन्य घर में बडी मात्रा में कोडीन युक्त सिरप संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एसएसपी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर के निगरानी तथा पुलिस उपाधीक्षक, नगर-01 भागलपुर एवं डी०आई०यू० टीम के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।

गठित टीम ने इशाकचक थानान्तर्गत इस्लामनगर स्थित दीलकश रमीज के अन्य घर में देखा कि एक व्यक्ति बैठा हुआ है जो पुलिस बल को देखकर भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर मो० फरहान पिता-मो० रमिज सा०-करामत अली लेन थाना-ततारपुर जिला-भागलपुर को पकड़ लिया गया। उक्त अपराधकर्मी से पूछ-ताछ एवं तलाशी के क्रम में इनके पास से 8040 पीस कोडिन युक्त सिरप तथा 21,000 टेन टैबलेट बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार फरहान का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस उपाधीक्षक, नगर-01 भागलपुर के नेतृत्व में गठित छापामारी दल रौशन कुमार थानाध्यक्ष इशाकचक थाना, पुलिस अवसर निरीक्षक राजीव कुमार, पी०टी०सी० गौतम कुमार, सिपाही मनीष कुमार, विक्की कुमार, विजय कुमार और स्विटी कुमारी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर