190 हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण एवं दुआईयां मजलिस कार्यक्रम का आयोजन
अररिया 06 अप्रैल(हि.स.)। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तत्वाधान में बिहार राज्य हज कमेटी पटना के माध्यम से जारी निर्देशों के आलोक में हजयात्रा के लिए जिला के 190 हजयात्रियों के प्रशिक्षण एवं दुआईयां मजलिस कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मदरसा इस्लामिया यतीमखाना में किया गया।हजयात्रा को सफल एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से आवश्यक तैयारियों के मद्देनजर यह कार्यक्रम किया गया। इस प्रशिक्षण में जिले के चयनित हजयात्रियों को हज यात्रा की प्रक्रिया, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।बिहार राज्य हज कमेटी के द्वारा प्रशिक्षित ट्रेनर मो. अफरोज आलम के द्वारा यह प्रशिक्षण दिया गया है।मजलिस दुआईयां कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण सुबोध कुमार के साथ हज इंस्पेक्टर मो. नियाज़ अहमद, हज मुआविन मो गुलाम नबी, मो. इमरान काश्मी एवं अरशद अनवर अली मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

