यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण समाज एकता मंच जनसभा और विरोध मार्च रविवार को, तैयारी पूरी
अररिया 14 मार्च(हि.स.)।यूजीसी काला कानून के खिलाफ रविवार को फारबिसगंज के द्विजदेनी मैदान में सवर्ण समाज एकता मंच की ओर से जनसभा और विरोध मार्च किया जाएगा।जिसमें हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग शिरकत करेंगे।जानकारी सवर्ण समाज एकता मंच के सुबोध मोहन ठाकुर ने देते हुए बताया कि विरोध मार्च द्विजदेनी मैदान से शुरू होगी,जो पटेल चौक,स्टेशन चौक,सदर रोड,पोस्ट ऑफिस चौक,दीनदयाल चौक,छुआपट्टी,राजेंद्र चौक होते हुए पुनः द्विजदेनी मैदान में समाप्त होगी।मार्च के बाद द्विजदेनी मैदान में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।जिसमें सवर्ण समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
जानकारी देते हुए सुबोध मोहन ठाकुर ने बताया कि देश को जोड़कर रखने वाला फैसले की आज आवश्यकता है,लेकिन ऐसे फैसले और कानून लाए जा रहे हैं, जो छात्राओं के बीच जातीय खाई को बढ़ाने का काम करेंगे। यूजीसी कानून शिक्षा सुधार नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी को बांटने का खतरनाक प्रयोग है,जिसका परिणाम समाज के लिए विनाशकारी होगा।उन्होंने बताया कि विरोध मार्च और जनसभा को लेकर मंच के द्वारा शहरी और ग्रामीण इलाकों में दर्जनों बैठक और जनसंपर्क किया गया। उन्होंने सवर्ण समाज एकता मंच के बैनर तले होने वाले जनसभा और विरोध मार्च में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की सवर्ण समाज के लोगों से अपील की।
मौके पर अजय झा,क्रांति कुंवर, अंजनी मिश्रा,रामनाथ झा, अभिषेक सिंह,अंजनी सिंह, जितेंद्र झा, मेजर झा,देवेश ठाकुर,रमेश सिंह,रजत सिंह, मनोज झा,भोला शंकर तिवारी,राजेश झा आदि मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

