home page

16 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 | 
16 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


अररिया 06 अप्रैल(हि.स.)। अररिया नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 16 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें एक टीम गठित कर टीम में शामिल एसआई राज नारायण यादव,कुमारी पुष्पलता और पुष्कर सिंह ने मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।

प्राप्त सूचना पर कुसियारगांव समीप स्थित मरंगा ढाबा के पास पूर्णिया की ओर से आ रही एक बस को रुकवाकर जब तलाशी ली गई तो अंग्रेजी शराब के अलग-अलग दो ब्रांड के 21 बोतल में 15.75 लीटर शराब बरामद किया गया।वहीं एक शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया, गिरफ्तार शराब कारोबारी फारबिसगंज थाना के भागकोहलिया वार्ड संख्या 07 निवासी 20 वर्षीय विष्णु कुमार पिता रंजन गिरी है।

गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मौके पर नगर थाना के एएसआई ललित कुमार सिंह और चौकीदार करण पासवान कार्रवाई के दौरान मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर