दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक
अररिया 10 अप्रैल(हि.स.)।फारबिसगंज में गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद बढ़े तनाव को लेकर शुक्रवार को थाना परिसर में एसपी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक में यातायात डीएसपी फखरे आलम, एसडीओ अभय कुमार तिवारी, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, बीडीओ संजय कुमार,अवर निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्णा, बीपीआरओ संजय रंजन, नप ईओ रणधीर लाल, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल राज, समाजसेवी मूलचंद गोलछा, वाहिद अंसारी, प्रदीप देव, मुन्ना खान, मनोज जायसवाल, इजहार अंसारी, गालिब आजाद, दिलशाद अहमद, आयुष अग्रवाल, प्रवीण कुमार, कफिल अंसारी, विशाल गोलछा, सुधीर सिंह, रजत रंजन उर्फ राजू साह, भवेश कश्यप, सैयद आबिद हुसैन, जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, बुलबुल यादव, सुधीर सिंह, प्रकाश चौधरी, इरशाद सिद्दीकी, अंशु कनौजिया, करण कुमार पप्पू, करण सिंह भूमिहार, राशिद जुनैद, डिंपल चौधरी, शमीम अहमद, नोमान अंसारी आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
बैठक में लोगों ने फारबिसगंज थाना क्षेत्र में हो रहे नशा के कारोबार पर विशेष जोर दिया। लोगों ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि नशा के कारण ही यह घटना घटी है। वहीं बैठक में लोगों ने एक हत्या के बाद दूसरी हत्या को रोके जाने पर भी चर्चा की।
स्थानीय लोगों ने घटना के बाद वीडियो बनाने वाले लोगों पर भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि जब पिकअप चालक को आरोपित युवक चाकू से प्रहार कर घायल कर रहा था,उस समय मौजूद कई लोग मूकदर्शक बने रहे।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा अगर थोड़ा सा हिम्मत दिखाया गया होता तो बात कुछ और हीं होता। लेकिन लोग घटना का वीडियो बनाते रहे और युवक सरेआम चाकू से पिकअप चालक का सिर काट दिया। शांति समिति के बैठक में लोगों ने घटना में स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की मुद्दा भी उठाया। लोगों ने कहा कि पुलिस काफी लेट पहुंची। शांति समिति की बैठक में लोगों ने थाना क्षेत्र में नशा के कारोबारी पर कार्रवाई करने में प्रशासन की शिथिलता का भी आरोप लगाया।
बैठक में स्थानीय लोगों ने फारबिसगंज में शांति सद्भाव एवं आपसी भाईचारा कायम रहने की बात कही। लेकिन प्रशासन से नशा के कारोबार करने वाले पर सख्त कार्रवाई की मांग की। नशा निवारण कमिटी बनाने का भी मांग किया गया। जिसमें सिविल सोसाइटी समेत जनप्रतिनिधि एवं पुलिस पदाधिकारी को जोड़ने की बात कही गई।
एसपी जितेंद्र कुमार ने घटना की निंदा करते हुए दुख प्रकट किया और कहा हमारी मानवता कितनी शर्मशार हो गई है इस बात को भी देखना जरूरी है। दो अलग-अलग आदमी लड़ रहे हैं और मौजूद लोग वीडियो बना रहे हैं। अगर लोग हस्तक्षेप करते तो घटना नहीं होती। एसपी ने कहा यह शहर आपका है, शहर की पूरी जिम्मेदारी आपकी है। शहर में शांति कायम रहे प्रशासन इसके लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि फारबिसगंज थाना की सुधारने की बात का मैसेज लोगों को जरूर मिल गया होगा। करवाई पूर्व से हीं शुरू हो चुकी है। एसपी ने कहा कि सूचना उन्हें दीजिए किसी का डिटेल शेयर नहीं होगा।
उन्होंने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशा का कारोबार करने वाले का सूचना सीधे उनके नंबर पर दीजिए, कार्रवाई होगी और सभी को दिखेगा। सूचना देने वाले का लोगो का जानकारी भी गोपनीय रखा जाएगा।
एसपी ने कहा कि घटना के बाद घटनास्थल सहित अन्य स्थानों पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। मामले को देखते हुए पूरे शहर की निगरानी पुलिस कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

