एसपी ने 22 अनुसंधानकर्ताओं के वेतन पर लगाई रोक,13 थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण,7 पुरस्कृत
| Aug 15, 2026, 12:32 IST
अररिया 15 अगस्त(हि.स.)।
एसपी जितेन्द्र कुमार ने विधि व्यवस्था संधारण और केस निबटारे को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी जितेंद्र कुमार ने लापरवाही के आरोप में जिले के 22 अनुसंधानकर्ताओं का वेतन रोक दिया है। साथ ही 13 थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है।
एसपी ने सिर्फ कार्रवाई ही नहीं की,बल्कि बेहतर काम करने वाले 7 पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी करनी होगी। अगर अपने काम में लापरवाही करेंगे तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

