home page

एसपी ने तीन एसएचओ को किया लाइन हाजिर,दस पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत,कईयों से स्पष्टीकरण

 | 
एसपी ने तीन एसएचओ को किया लाइन हाजिर,दस पुलिस पदाधिकारी पुरस्कृत,कईयों से स्पष्टीकरण


अररिया 11 सितम्बर(हि.स.)। अररिया एसपी जितेन्द्र कुमार ने जिले के तीन थानाध्यक्षों को लाइन हाजिर कर दिया।वहीं दस पुलिस अधिकारियों को बेहतरीन कार्य के लिए पुरस्कृत किया,जबकि एक दर्जन से अधिक थानाध्यक्षों से अलग अलग मामलों में कार्यों में शिथिलता बरतने के मामले को लेकर स्पष्टीकरण पूछा गया है। यह

जानकारी एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी।

एसपी ने सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार,सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष चंदन कुमार और बथनाहा थानाध्यक्ष राजवीर साहू को कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया।तीनों थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है।

वहीं जिले के दस पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया है।पुरस्कृत किए गए पुलिस पदाधिकारियों में फारबिसगंज थाना के पर्यवेक्षी पदाधिकारी मुकेश कुमार,जोकीहाट एसएचओ राजीव कुमार झा,फारबिसगंज अंचल के इंस्पेक्टर घन प्रसाद,बैरगाछी के एसएचओ नवदीप गुप्ता, आरएस एसएचओ अंकुर कुमार,कुर्साकांटा एसएचओ रोहित कुमार, बैरगाछी अपर एसएचओ ज्वाला प्रसाद,बसमतिया एसएचओ सुनील कुमार,फुलकाहा एसएचओ विकाश कुमार मौर्य और डीआईयू प्रभारी शामिल हैं।

प्रतिवेदित मामलों की तुलना में अपेक्षा से कम निष्पादित करने एवं प्रतिवेदित कांडों की तुलना में तीन गुणा से अधिक कांडों के लंबित रहने के मामले में फारबिसगंज,अररिया,सिकटी,महिला,रानीगंज,कुआड़ी,फुलकाहा,जोगबनी,नरपतगंज,भरगामा एवं घूरना थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।मादक पदार्थों की बरामदगी संतोषजनक प्राप्त नहीं करने के मामले में भी एसपी ने अररिया,रानीगंज, बौसी,महलगांव, ताराबाड़ी,भरगामा,नरपतगंज,फारबिसगंज एवं सिमराहा थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।जबकि एनबीडब्ल्यू,इश्तेहार,कुर्की के मामले में निष्पादन कम करने वाले फारबिसगंज,अररिया,रानीगंज,नरपतगंज और सिकटी थानाध्यक्ष को शोकॉज किया गया है ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर