home page

बाइक की ठोकर से 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत

 | 
बाइक की ठोकर से 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की मौत


अररिया 17 जून(हि.स.)। सिमराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत औराही पश्चिम पंचायत के तार टोला वार्ड संख्या आठ निवासी 65 वर्षीय फनेश्वर ठाकुर पिता बादर ठाकुर की बुधवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। मक्का बिक्री का पैसा लेने मदारगंज जा रहे थे कि रास्ते में सत्यनारायण मंडल चौक कुशहा के पास मोटरसाइकिल चालक के द्वारा धक्का मार दिया गया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए।

स्थानीय लोगों के द्वारा परिजनों को सूचना देने के बाद परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया ले जाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अररिया यातायात थाना के द्वारा शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक को चार पुत्र थे और सभी दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं।

घटना की सूचना पर वह लोग भी घर के लिए रवाना हो गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप पटेल ने मृतक के घर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। दिलीप ने मृतक के परिजनों को सरकार के द्वारा मिलने वाला अनुग्रह अनुदान राशि दिलाने का भरोसा दिलाया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर