home page

अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,हुई मौत

 | 
अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,हुई मौत


अररिया 06 जुलाई(हि.स.)।

जिले में सिमराहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेणु गेट के पास सोमवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया।

इस हादसे में बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया और सूचना पर मौके पर पहुंचे सिमराहा थाना पुलिस जब तक उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचती, रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतक 35 वर्षीय अलीम पिता बकरीद है।बाइक पर पीछे बैठे मोलिम घायल हो गया,जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

मृतक को छोटे छोटे तीन पुत्र एक पुत्री है। घटना पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य दिलीप पटेल मृतक के घर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।घटना के संबंध में दिलीप पटेल ने बताया कि मृतक कोलकाता में सरिया फैक्ट्री में काम करता था।शनिवार को उनके पिता मो. बकरीद के मौत होने पर गांव मिट्टी देने आया था। रविवार को अपने पिता को दफनाने के बाद घर के बगल के ही भाभी का मृत्यु हो जाने पर दफन का सामान लाने सिमराहा बाजार जाने के क्रम में ही वन विभाग के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गया।

पंचायत के मुखिया मुमताज मौलाना, सरपंच प्रतिनिधि नन्हे हाजी, समिति सदस्य भूपेन्द्र यादव, वार्ड सदस्य रजाबुल मोहमद साजीद साहित भारी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंच हादसे पर दुख व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर