शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से राजद ने की इस्तीफे की मांग
अररिया 14 मई(हि।स.)।
नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने पर राजद जिलाध्यक्ष ने केंद्र के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के खिलाफ मुखर होते हुए गुरुवार को उनके इस्तीफे की मांग की।
पेपर लीक मामले को प्रशासनिक और केन्द्र सरकार की विफलता बताते हुए राजद जिलाध्यक्ष मंडल अविनाश आनंद ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। राजद नेता ने कहा कि लाखों छात्र कड़ी मेहनत कर परीक्षा देते हैं और अभिभावक कर्ज लेकर बच्चों को कोचिंग भेजते हैं, लेकिन पेपर लीक से उनका भविष्य प्रभावित होता है।
उन्होंने एनटीए के कामकाज पर सवाल उठाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उल्लेखनीय है कि पेपर लीक के आरोपों के बीच एनटीए ने 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी है।उन्होंने कहा कि बीपीएससी से लेकर केंद्रीय स्तर की नीट यूजी की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और इसके लिए मंत्री को जिम्मेवारी लेनी चाहिए।वहीं कुछ भाजपा सांसद द्वारा शिक्षा मंत्री के पक्ष में बयान देने वाले नेताओं और सांसदों को भी राजद जिलाध्यक्ष ने आड़े हाथ लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

