home page

रानीगंज पुलिस ने हांसा में एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद

 | 
रानीगंज पुलिस ने हांसा में एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद


अररिया 07 मई(हि.स.)। जिले की रानीगंज थाना पुलिस ने हांसा वार्ड संख्या 12 स्थित एक ग्रामीण कच्ची सड़क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को ग्रे रंग की कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

बरामद कार का रजिस्ट्रेशन नंबर डब्लूबी 06एच 1835 है।पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिक्की से कुल 224.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।जब्त शराब और कार को विधिवत थाना लाया गया है।हालांकि वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर मकई खेत की ओर भागने में सफल हो गया।

पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई है तथा फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर