home page

दो मंदिरों और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में जेवरात सहित मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद

 | 
दो मंदिरों और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी मामले में जेवरात सहित मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद


अररिया 03 अप्रैल(हि.स.)। जिले की पलासी थाना पुलिस ने सोहन्दर गायत्री देवी मंदिर और किसान चौक दुर्गा मंदिर मैदान पेटी और जेवरात चोरी के साथ बनखत्ता के एक ज्वेलरी दुकान में जनवरी माह में हुए चोरी कांड का खुलासा कर लिया है।मामले में पुलिस ने किशनगंज जिला के दहीभात, हाटगांव वार्ड संख्या 2 निवासी मो. नौशाद उर्फ मो.असारु को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एक मोबाइल 12 चांदी के सिक्के एक तांबा का सिक्का मलेशिया के दो रुपए का 5 सिक्का और एक,पांच और दस रूपये के कई सिक्के बरामद किए। इसके अलावा पुलिस ने चांदी का मंगलसूत्र, मांग टीका, नथुनी, पायल, पासबंद,लॉकेट, अंगूठी,हाथ चैन धातु का दंद्रहा, कान की बाली और 12 सौ नगद राशि बरामद की।

जानकारी एसपी जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार शाम को अपने कार्यालय कक्ष में दी। एसपी ने बताया कि 17 जनवरी को सोहन्दर गायत्री देवी मंदिर,22 जनवरी को किसान चौक दुर्गा मंदिर की दान पेटी और जेवरात के साथ 27 जनवरी को बनखत्ता में एक ज्वेलरी की दुकान में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरी की इन घटनाओं को लेकर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने स्थानीय स्तर पर सूचना संकलन के साथ ही वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेकर मो.नौशाद को गिरफ्तार किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर