1.85 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का सांसद ने किया शिलान्यास
अररिया 08 मार्च(हि.स.)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनान्तर्गत पलासी से सोहंदर जाने वाली सड़क में 1.85 करोड़ रूपये की लगत से बनने वाले पुल का शिलान्यास सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार को एक समारोह में किया।मौके पर जोकीहाट के विधायक मुर्शीद आलम,जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा समेत बड़ी संख्या में एनडीए के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग अररिया प्रमंडल की ओर से एक करोड़ 84 लाख 95 हजार रूपये की लागत से 17.50 मीटर लंबा पुल बनना है।सड़क निर्माण के साथ ही पुल निर्माण कार्य पूर्ण होने पर दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सहायता मिलेगी।
सांसद ने कहा कि जिले में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं।नेशनल हाईवे के साथ ही स्टेट हाइवे और ग्रामीण इलाकों में आवागमन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़क के साथ पुल पुलिया का निर्माण कार्य हो रहा है।जिला में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और जिले के लोगों की जीवनशैली में सुधार हो रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

