home page

भीखा में हुए लूटकांड मामले में दो गिरफ्तार,बाइक,मोबाइल और नगद राशि बरामद

 | 
भीखा में हुए लूटकांड मामले में दो गिरफ्तार,बाइक,मोबाइल और नगद राशि बरामद


अररिया 11 अप्रैल(हि.स.)। जिले के पलासी थाना क्षेत्र के भीखा गांव में 27 फरवरी की रात को बगीचा के पास तीन अज्ञात बदमाशों के द्वारा बाइक पर सवार पप्पू कुमार यादव पिता दिलीप यादव के साथ लूटपाट की गई थी। मामले में सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने घटना में संलिप्त दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,लूटी हुई मोबाइल और लूटी हुई राशि में से तीन हजार रूपये बरामद किए।इस बात की जानकारी शनिवार शाम एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी।पुलिस ने पलासी थाना क्षेत्र के मजलिसपुर वार्ड संख्या छह के 22 वर्षीय प्रेम कुमार पिता बीरेंद्र मंडल और 23 वर्षीय देवेंद्र कुमार उर्फ देव कुमार मंडल पिता विनोद मंडल को गिरफ्तार किया है।पुलिस पलासी थाना में मामले को लेकर दर्ज कांड संख्या 83/2026 में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर