home page

अररिया नप की तीन सदस्यीय स्टैंडिंग कमिटी में निर्विरोध निर्वाचित

 | 
अररिया नप की तीन सदस्यीय स्टैंडिंग कमिटी में निर्विरोध निर्वाचित


अररिया 30 मई(हि.स.)। अररिया नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव शनिवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ बलवीर दास और प्रेक्षक एडीएम अनिल कुमार झा के देखरेख में संपन्न हुआ। तीन सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में केवल अभ्यर्थियों ने ही नामांकन दाखिल किया। जिसके आधार पर तीनों अभ्यर्थियों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

नप की स्टैंडिंग कमिटी के लिए निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों में वार्ड 16 की पार्षद,वार्ड संख्या 20 की पार्षद गजाला तहरबीन और वार्ड संख्या 29 के पार्षद मोहम्मद कलाम शामिल हैं।

निर्वाची पदाधिकारी बलवीर दास ने निर्वाचित अभ्यर्थियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया। जिसके बाद समर्थकों और पार्षदों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर और मुंह मीठा कर जश्न मनाया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान 29 पार्षदों में पांच पार्षद अनुपस्थित रहे।

मौके पर पार्षद रीना देवी, विजय जैन, आबिद अंसारी, साकिब रेजा, टीपू मीर, बबलू मीर, नूर आलम, अभिजीत सेन गुप्ता उर्फ दीपांकर, राजू राम, तबस्सुम आरा, देवो श्री घोष, दीपक झा उर्फ डब्ल्यू, प्रभास कुमार, शहनाज, नगमा शाहीन सहित भारी संख्या में स्थानीय वार्ड के प्रबुद्ध लोग और नगर परिषद के कर्मी उपस्थित रहे।मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा और उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह सहित अन्य पार्षदों ने सभी निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर