home page

सांसद ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

 | 
सांसद ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण


अररिया 12 अप्रैल(हि.स.)। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने रविवार को अपने समर्थकों के साथ फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और साफ सफाई को लेकर निरीक्षण किया।एक दिन पहले रेलवे के विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन और साफ सफाई का जिम्मा निजी एजेंसी को सौंपे जाने को लेकर उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और इस दौरान रेलवे के अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के क्रम में नरपतगंज की विधायक देवयन्ती यादव,जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम,जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल,पूर्व भाजपा अध्यक्ष नगर अध्यक्ष धीरज पासवान,भाजपा नेता शम्भू प्रसाद साह आदि शामिल थे।

स्टेशन परिसर में साफ-सफाई की स्थिति का जायजा एवं यात्रियों की सुविधाओं का मूल्यांकन के बाद सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि स्टेशन परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय एवं शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित हो,इसको लेकर स्टेशन मास्टर को ताकीद की गई है।यात्रियों को बेहतर और सुगम सुविधा मिल सके और यात्रियों की सुविधा और क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर